चूरू में कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान शुरू

0
125

राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान बचाओ संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, सांसद राहुल कस्वां सहित कई नेताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इन्द्राज खीचड़ के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पंखा रोड़ स्थित दादाबाड़ी हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा अब देश के कौने-कोने में गुंजने लगा है। हमारे नेता राहुल गांधी की मेहनत रंग ला रही है, जो लक्ष्य लेकर चले हैं संविधान बचाओ उस नारे को आम जनता की जुबान पर सुनने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव ढ़ाणी-ढ़ाणी में यह संदेश पहुंचाना होगा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। ये लोग सत्ता के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकते हैं। हमें उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए आमजन को जागरूक करना हैै। तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार किसान और युवाओं की विरोधी है। इनका जन कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है। आमजन को आपस में लड़ाना ही इनकी प्राथमिकता है। भाजपा को विकास से कोई लेना-देना नहीं है। सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र को तार-तार करने वाली भाजपा सरकार निकाय व पंचायती राज चुनाव से आखिर दूर क्यों भागना चाहती है, क्यांकि जनता की भावना का इनको आभास हो गया है। सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने भाजपा को आडे़-हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा आमजन के विकास के लिए कोई योजना नहीं ला रही है, जबकि पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं को बंद कर आमजन को हो रहे लाभों से वंचित करने का काम रही है। रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा कि भाजपा ने मतदाताओं से मदाधिकार छीनकर निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की पारदर्शिता को समाप्त कर सता प्राप्त की है। कार्यक्रम में पीसीसी महामंत्री ललित तुनवाल, पीसीसी महासचिव रामसिंह कस्वां, वक्फ बोर्ड चैयरमैन खानू खां बुधवाली, महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष रेहाना रियाज, पीसीसी सचिव रियाजत खान, विधानसभा प्रभारी भीमराज जाखड़, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रभारी ज्योति खन्ना, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की मुख्य प्रशिक्षक मधु गुरंग, प्रदेश प्रशिक्षक रामभरोसी सैनी, सेवादल जिलाध्यक्ष संजय दीक्षित, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, प्रधान संजय कस्वां, विक्रम सिंह शेखावत, राजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष संजय पुनियां ने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा व चुनाव आयोग की वोट चोर की सच्चाई के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू, प.स प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, किसान नेता आदूराम न्यौल, मो. हुसैन निर्वाण, हेमंत सारस्वत, नारायण बालाण, रामेश्वर प्रजापति, शिवकुमार शर्मा, विद्याधर मेघवाल, लालचंद सैनी, अबरार खान, रमजान खान, कमला पुनिया, हेमन्त सिहाग, हर्ष लाम्बा, एनके झारिया, सुनिता कपुरिया, अली मो. भाटी, अजीज दिलावर खानी, असलम खां मोयल, आरिफ रिसालदार, नगर अध्यक्ष असलम खान, प्यारेलाल दानोदिया, सोयल खान डीके, डॉ. योगिता सक्सेना, बजरंग बजाड, विनोद खटीक, विधाधर बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया।

सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की तैयारी | राजेंद्र राठौड़ आवास पर अहम बैठक | BJP Churu News 2025

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया आई एफ डब्ल्यू जे की स्मारिका का विमोचन

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here