Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं विवान स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी अंशुल डूडी ने जीता नेशनल गोल्ड मैडल

विवान स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी अंशुल डूडी ने जीता नेशनल गोल्ड मैडल

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
विवान स्पोर्ट्स एकेडमी झुंझुनू के रेगुलर खिलाड़ी अंशुल डूडी पुत्र विनोद कुमार ने सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मैडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह चैंपियनशिप तीन से सात सितंबर तक अभिनव स्कूल इटावा में आयोजित हुई। जिसमें देशभर से चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि अंशुल ने अपने बेहतरीन खेल कौशल और मेहनत के दम पर स्वर्ण पदक हासिल किया। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने पर्मानेंट ताइक्वांडो कोच भवानी शंकर एवं रोहतास गुर्जर, फिटनेस कोच अश्विनी शर्मा, अपनी स्कूल प्रिंस झुंझुनूं और सबसे बड़ा श्रेय अपने माता-पिता को दिया। विवान स्पोर्ट्स एकेडमी के ऑनर एवं ताइक्वांडो कोच भवानी शंकर ने जानकारी देते हुए कहा कि अंशुल बचपन से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रहा है। उसकी जीत पूरे झुंझुनू जिले के लिए गर्व का विषय है। आने वाले समय में वह इंटरनेशनल स्तर पर भी निश्चित रूप से भारत का नाम रोशन करेगा। अंशुल की इस ऐतिहासिक जीत पर परिवारजनों, स्कूल प्रबंधन, कोचों और खेल प्रेमियों ने गर्व और खुशी जाहिर की है।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

https://youtu.be/0-uQ8B22nz8

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

Advertisement