चिड़ावा । सरस्वती सीनियर सैकंडरी स्कूल चिड़ावा में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह भास्कर ने बताया कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जन्म दिन पर विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया। संस्था चेयरमैन डॉ. पायल ने विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया तथा कहा कि समाज के उत्थान के लिए आप जैसे कर्मठ शिक्षकों की जरूरत है। आपको सच्ची लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करते रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह भास्कर एवं एकेडमिक हैड विकास सैन ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबको गुरुजनों का आदर करना चाहिए। क्योंकि देश का बड़े से बड़ा आदमी भी एक शिक्षक के द्वारा ही बनता है। इसलिए समाज के निर्माण के लिए शिक्षकों की भूमिका अहम होती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह भास्कर एवं एकेडमिक हैड विकास सैन सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।
NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News
चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |
राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध
चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या
गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री