पितृ पक्ष के पावन अवसर पर भव्य श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 10 से

0
13

बामनवासिया परिवार द्वारा होगा आयोजन

चिड़ावा।शहर में पितृ पक्ष के पावन अवसर पर भव्य श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध मे जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के संजय कुमार शर्मा श्योपुरा ने बताया की पुराने पोस्ट आफिस के पास बामनवासिया परिवार द्वारा बुधवार 10 सितंबर से मंगलवार 16 सितंबर तक ज्ञान भक्ति कर्म की पवित्र गंगा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। व्यासपीठ से कथा का वाचन दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से विभूषित वाणीभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी द्वारा किया जाएगा। कथा के मुख्य यजमान कलावती देवी एवं रामावतार शर्मा रहेंगे। कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा बुधवार 10 सितंबर को शहर के मुख्य बाजार स्थित श्री कल्याण प्रभु मंदिर से पूजन के बाद रवाना होगी और कथा स्थल आकर पूर्ण होगी। कथा के प्रथम दिवस भागवत महात्यम, 11 सितंबर को महाभारत प्रसंग, सुखदेव आगमन व कपिल देवहूति संवाद, 12 सितंबर को अजामिल कथा, भरत चरित्र व भक्त प्रहलाद की कथा का वर्णन होगा। वहीं 13 सितंबर को समुद्र मंथन, बाली वामन संवाद व श्री कृष्ण जन्मोत्सव कथा का वर्णन होगा। इसी क्रम में 14 सितंबर को भगवान कृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी व गोवर्धन धारण करने की लीला का वर्णन होगा। वहीं, 15 सितंबर को महारास, कंश उद्धार व रूक्मणी विवाह कथा तथा 16 सितंबर को सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष की कथा के साथ कथा को विश्राम दिया जाएगा। आयोजन के तहत 17 सितंबर को हवन का आयोजन होगा। आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों में जुट गए है। कथा का समय दोपहर दो बजे से सायं छह बजे तक का रहेगा।

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here