जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सुजानगढ़ में लिया जल भराव स्थितियों का जायजा, दिए निर्देश

0
27

सुजानगढ़। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शुक्रवार को जिले के सुजानगढ़ उपखंड मुख्यालय पर जल भराव एवं जल निकासी स्थितियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि पानी भराव आदि स्थितियों पर नियंत्रण के लिए पंप, मोटरों को चालू रखा जाए। नाथो तालाब में के अतिरिक्त पंप लगाएं। उन्होंने कहा कि अभी बरसात कम है, इसलिए अधिकाधिक संसाधन लगाए जाकर पानी निकासी की जाए।उन्होंने सुजानगढ़ एसडीएम को निर्देश दिए की मशीनरी को मुस्तैद रखें। सुजानगढ़ में प्रभावित नागरिकों को यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए। जिला कलक्टर ने चापटिया तलाई, दुलिया बास व नाथो तालाब में पानी भराव तथा ठरडा़ में पानी निकासी स्थान का अवलोकन किया। एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ने स्थितियों की जानकारी दी।इस दौरान एक्सईएन पूर्णिमा यादव, कमल दाधीच सहित अन्य मौजूद रहे।

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here