शिक्षक दिवस पर जिला मुख्यालय पर हुआ जिला-स्तरीय शिक्षक सम्मान-समारोह
चूरू। शिक्षक दिवस पर जिला मुख्यालय के राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक हरलाल सहारण व जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा थे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक बजरंग लाल स्वामी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन संभव है। शिक्षक का स्थान भगवान के समान माना जाता है। शिक्षक ही समाज में आने वाली पीढ़ियों का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है, जहां तकनीक, सामाजिक परिवर्तन और वैष्विक चुनौतियों के बीच छात्रों का मार्गदर्शन करना अत्यंत आवश्यक है। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि शिक्षक के बिना कोई राष्ट्र मजबूत नहीं बन सकता। शिक्षक जो नींव रखते हैं, उस पर समाज की इमारत खड़ी होती है। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण में सर्वोत्तम सेवा है। शिक्षक संस्कारित, संस्कृति युक्त व ज्ञानपरक समाज का निर्माण करता है। शिक्षक विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा व व्यक्तित्व निर्माण पर काम करें और उन्हें वर्तमान की आवश्यकताओं व स्थितियों की जानकारी देते हुए भविष्य की नीतियों के लिए तैयार करें। सुराणा ने कहा कि जिले में आरआरआर, कोड चूरू व पुस्तक संवाद जैसे नवाचारों के माध्यम से स्कूलों में बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण पर फोकस किया जा रहा है। संयुक्त निदेशक बजरंग लाल स्वामी ने कहा कि नेपथ्य में रहकर विद्यार्थी व समाज के लिए समर्पित भाव से काम करने वाले शिक्षकों का सम्मान सराहनीय पहल है। सीडीईओ गोविंद सिंह राठौड़ ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि शिक्षक जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, जिससे हम एक उदाहरण सिद्ध हो सकें। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बृजेन्द्र दाधीच ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान डीईओ माध्यमिक संतोष महर्षि, डीईओ प्रारंभिक ओमप्रकाश, बसंत शर्मा, चंद्राराम प्रजापत, ओमप्रकाश फगेड़िया, ओमप्रकाश तंवर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व शहर के गणमान्य जन उपस्थित थे।
शिक्षकों का किया सम्मान, विद्यार्थियों को भेंट की पुस्तकें
इस अवसर पर अतिथियों ने इमरान खान, श्योलाराम भोपा व विजय कुमार को प्रतीक चिन्ह, साफा, शॉल व 11 हजार रुपए नकद पुरस्कार राशि देकर व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर 30 शिक्षकों का शॉल, साफा, प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी के साथ पुस्तकालय अभिरूचि प्रतियोगिता 2025 में जिला स्तर पर प्रथम रहे स्वीटी व अशोक कुमार, द्वितीय माया, तृतीय रेखा स्वामी तथा ब्लॉक स्तर पर प्रथम व द्वितीय रहे निरू सहित अनेक विद्यार्थियों को पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया।
NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News
चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |
राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध
चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या
गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री