गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन
श्रीगंगानगर। हरमिलापी कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में चल रहे 11 दिवसीय गणेश जन्मोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा और उल्लास से भरा हुआ वातावरण रहा। गणेश जी की विशेष पूजा और 1008 मंत्रों से बादाम व शमी पत्र द्वारा सहस्त्राचन पूजन का आयोजन किया गया।पं. जितेन्द्र झा, पं. वेद दुबे, पं. आकाश दुबे, पं. विपिन दुबे, पं. बजरंगी झा और पं. लविश तिवारी द्वारा गणेश जी के अष्टविनायक स्वरूपों की आराधना की गई और सब सुखदायक, रिद्धि-सिद्धि के दातार, गणपति नमो नमः मंत्रों का जाप कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। गणेश जी के सहस्त्राचन पूजन के मुख्य यजमान योगेन्द्र गर्ग, ममता गर्ग, कुणाल गर्ग, संजय चौपड़ा, सुनीता चौपड़ा, देवन चौपड़ा, सौम्य चौपड़ा परिवार और संजय बिश्नोई, नमिता बिश्नोई, मयंक बिश्नोई रहे। इस अवसर पर गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता ने आयोजन को जीवंत बना दिया। भगवान गणेश जी के 108 दीपों से पूजन कर दिव्य आरती का आयोजन किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं में पेस्ट्री और पंचमेवा प्रसाद बांटा गया।मंदिर के युवा सदस्य निखिल झा, सतीश अनेजा, माधव मदान, शिवम अरोड़ा, हन्नी मानवानी और कोमल झा की सेवाओं का आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा।इसके अलावा, मंदिर की महिला मंडली ने भजन प्रस्तुत किए, जिनमें गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया, जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, गजाननं भूतगणादि सेवितं जैसे भजनों ने वातावरण को भक्ति से भर दिया। भजन मंडली में ममता रसेवट, रितु फुटेला, शिखा अरोड़ा, आंचल झा, निशु, रंजु, मनदीप कौर, वीना सुनेजा, प्रवीणा नागपाल, मन्नत, ज्योति अरोड़ा, कविता वधवा, मीना शर्मा, सविता, इंदिरा व्यास, नीता पाल, शीला देवी, शांति देवी, तमन्ना डोडा, कविता दीवान, किरण, सारिका मदन, निशा मदान, कोमल और मनिशा शामिल रही। श्रद्धालुओं ने भजन मंडली के कलाकारों को तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहित किया।इस आयोजन ने सभी को भक्ति और खुशी से भर दिया, और श्री हनुमान मंदिर का माहौल भक्तिमय और उल्लास से परिपूर्ण रहा।
फिटनेस का डॉज – आधा घंटा रोज़ || चूरू में SP जय यादव के नेतृत्व में हुआ योग और साइक्लिंग इवेंट
चूरू में गोगानवमी महोत्सव 2025 | श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का संगम
चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report
राहुल कस्वां का बड़ा बयान | वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज | लोकतंत्र बचाओ मार्च