सुलताना कस्बे में 13वां सार्वजनिक गणेश महोत्सव में उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब

0
12

सुलताना।कस्बे में इन दिनों आस्था और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। प्राचीन गौशाला से उठ रही घंटियों की गूंज और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय है। यहां चल रहे 13वें सार्वजनिक गणेश महोत्सव में हर सुबह-शाम उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ और रातभर गूंजते हैं भक्ति गीत। परंपरा ऐसी कि कोरोना काल में भी नहीं टूटी, और आस्था इतनी गहरी कि आज भी हजारों लोग विघ्नहर्ता गणेश के दर पर माथा टेक रहे हैं। 27 अगस्त से शुरू हुए 13 वें सार्वजनिक गणेश महोत्सव 11 दिवसीय आयोजन आठ सितंबर तक अनवरत जारी रहेगा। कथाव्यास राजेश शर्मा ने बताया सुबह और शाम को होने वाली महाआरती में सुलताना ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं दोपहर और रात के समय भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां भक्तों को भक्ति रस में डूबो रही हैं। पूरा माहौल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज रहा है। विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता भगवान गणेश की विशेष कृपा से ही यह महोत्सव लगातार आयोजित होता आ रहा है। यहां तक कि कोरोना काल में भी, जब पूरे देश में धार्मिक आयोजन ठप हो गए थे, तब भी सुलताना की यह परंपरा नहीं टूटी और गणेश महोत्सव अनवरत जारी रहा। भक्त विजय अग्रवाल ने बताया कि संध्या आरती के समय प्राचीन गौशाला परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर जाता है। महिलाएं, बच्चे और बुजूर्ग सभी भक्तिमय वातावरण में डूबे दिखाई देते हैं। श्रद्धालु मानते हैं कि यहां की आराधना से हर विघ्न दूर होता है और जीवन में मंगल कार्य बढ़ते हैं। महोत्सव का समापन आठ सितंबर को भव्य समारोह और महाआरती के साथ होगा। आयोजकों के अनुसार इस दिन विशेष आकर्षण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए हैं।

फिटनेस का डॉज – आधा घंटा रोज़ || चूरू में SP जय यादव के नेतृत्व में हुआ योग और साइक्लिंग इवेंट

चूरू में गोगानवमी महोत्सव 2025 | श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का संगम

चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report

राहुल कस्वां का बड़ा बयान | वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज | लोकतंत्र बचाओ मार्च 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here