Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं लघु उद्योग भारती की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई

लघु उद्योग भारती की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं की मासिक बैठक रीको स्थित मंगलम भोग आट्टा फैक्ट्री में अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधारोपण पर चर्चा करते हुए बताया की फैक्ट्री परिसर में पेड़ लगाने के लिए जगह नहीं है। यदि औद्यागिक क्षेत्र झुंझुनूं में कोई पार्क गोद लेकर उसमें पेड़ लगाए तो अच्छा रहेगा। इसके लिए रिको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक को पार्क गोद लिए जाने के लिए पत्र लिखे जाने पर सहमति बनी। सदस्यता वृद्धि अभियान पर आपस में विचार विमर्श किया गया कि अब तक जो सदस्य बने है उसके अतिरिक्त और भी सदस्य बनाए जाने के प्रयास करने पर सहमति बनी। मासिक बैठक में अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, सचिव सुरेंद्र केडिया, डॉ. डीएन तुलस्यान, सुशील कु‌मावत, श्रवण गोयनका, विपिन राणासरिया, अनिल गुप्ता, प्रदीप चाहर, मंजू कुमावत, विनोद शेखावत एवं महेश बिष्ट सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report

राहुल कस्वां का बड़ा बयान | वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज | लोकतंत्र बचाओ मार्च 

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud

Advertisement