Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन की...

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन की भव्य तिरंगा रैली

मुख्य मार्गों से होती हुई चूना फाटक पर रैली का हुआ समापन

हनुमानगढ़।हिमांशु मिढ्ढा
“हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन की ओर से मंगलवार को एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व जंक्शन मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने किया। रैली की शुरुआत जंक्शन तिलक सर्कल से हुई, जहां सुबह से ही कार्यकर्ता व आमजन राष्ट्रीय ध्वज के साथ एकत्रित हो गए थे।रैली में नगर मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए रैली का वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “हर घर तिरंगा” के उद्घोष से पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती रही। रैली मार्ग में कई स्थानों पर नागरिकों व व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया।तिरंगा रैली का समापन चूना फाटक पर हुआ, जहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक आशीष पारीक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह अभियान राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे देश की गरिमा, बलिदान और गौरव का प्रतीक है।मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने कार्यकर्ताओं के जोश और जनसहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना और प्रबल होती है। उन्होंने हर नागरिक से आग्रह किया कि 15 अगस्त के अवसर पर अपने घर, प्रतिष्ठान और वाहनों पर तिरंगा अवश्य फहराएं।कार्यक्रम के अंत में मंडल महामंत्री राजन अरोड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन तभी सफल होते हैं जब जनता का सहयोग और उत्साह मिलकर कार्य करे। रैली में अनुशासन, सौहार्द और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जो नगरवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहा।इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभियान के जिला संयोजक आशीष पारीक भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र पारीक पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी अभियान के मंडल संयोजक महेश शर्मा सहसंयोजक अर्जुन विमल मंडल महामंत्री प्रवीण सिंह परमार राजन अरोड़ा नगर मंडल उपाध्यक्ष केशव पाल नरेश पुरोहित जितेंद्र तेजवानी मंडल मंत्री अशोक शर्मा नितिन तिवाडी राकेश गोयल जगसीर सिंह काला पूर्व पार्षद जगदीप सिंह विक्की सिंगाराम भाट अशोक गोरी लड्डूराम बाजीगर मुकेश गोसाई, मनीष स्वामी आदि उपस्थित थे।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud

Advertisement