झुंझुनूं में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 220 रोगियों की जांच, दवाइयां वितरित

महावीर इंटरनेशनल सनराइज एवं आशुतोष होम्योपैथिक औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, स्व. केदारमल हलवाई की स्मृति में हर शुक्रवार को लग रहा शिविर

झुंझुनूं । अजीत जांगिड
महावीर इंटरनेशनल सनराइज एवं आशुतोष होम्योपैथिक औषधालय छावनी बाजार के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय केदारमल हलवाई की स्मृति में‌ उनके परिवार द्वारा हर शुक्रवार को आयोजित होने वाला निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर अग्रवाल कटला झुंझुनूं में संपन्न हुआ। शिविर में 220 रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम में रमाकांत हलवाई, डॉ. एसएन शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामसुंदर जालान, जोन चेयरमैन नागरमल जांगिड़, रीजन सेक्रेटरी महेश कुमार मूंड, देवेंद्र कुमार गौड़, कैलाशचंद्र शर्मा, प्रदीपकुमार शुक्ला, डॉ. मूलसिंह, सहायक प्रमोद कुमार, डॉक्टर्स टीम व काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

शिक्षकों का ज़बरदस्त प्रदर्शन | स्थानांतरण और पदोन्नति की मांग | को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा | Churu News

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud