Advertisement
Home राजस्थान चूरू गीता क्लासेज को एक वर्ष पूर्ण होने पर चूरू वासियों ने किया...

गीता क्लासेज को एक वर्ष पूर्ण होने पर चूरू वासियों ने किया हर्ष व्यक्त

चूरू। सराफ फाउंडेशन की ओर से मुरली सराफ के निर्देशन में प्रत्येक रविवार को भास्कर भवन में चल रही गीता क्लासेज को सफलता पूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने व रतनगढ़ में गीता क्लासेज शुरू होने पर चूरू वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुये सराफ को बधाइयां दी। इस दौरान रविवार को 12,15 व 16वें अध्याय को पूर्ण करने वाले बच्चों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गीता क्लासेज परिवार के प्रमोद गॉड को पोस्ट ऑफिस बैंक में राजस्थान यूनियन के अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक संजय सिंघानिया ने बताया कि गीता क्लासेज के जर्नादन आचार्य, महेश शर्मा, निरंजन आचार्य, मोहित सिंघानिया, माधुरी शर्मा, दिव्या शर्मा, पूजा खंडेलवाल, दिव्या भाटी, मीनाक्षी शर्मा, रेनू बजाज, ममता शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में गीता क्लासेज के सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि हम आजीवन गीता क्लासेज चलाएंगे और इसकी शाखाओं को बढ़ाएंगे। इस दौरान मुरली सराफ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से गीता क्लासेज के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Advertisement