भाजपा नेता राजेश दहिया की एक और उपलब्धि

0
49

सरकारी स्कूलों के लिए 66 लाख रूपए की बजट स्वीकृति

चिड़ावा। भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया के निरंतर प्रयासों से पिलानी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए 66 लाख रुपए की बजट स्वीकृति प्राप्त हुई है। दहिया ने इस उपलब्धि के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का हृदय से आभार व्यक्त किया है। यह बजट स्वीकृति पिलानी क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ करेगी एवं विद्यार्थियो को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगी। पिलानी विधानसभा की सात राजकीय विद्यालयों में भवन मरम्मत के लिए कुल 66 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति जारी हुई है। जिसमें राउमावि पीपली, राउमावि भगीना, राउमावि बनगोठड़ी, राउमावि बेरी के लिए 11—11 लाख रूपए, राउमावि नारी के लिए छह तथा राउप्रावि निजामपुरा तथा राउप्रावि जोधा का बास के लिए आठ—आठ लाख रूपए स्वीकृत किए गए है।

चूरू भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित | पराक्रम राठौड़ बने जिला महामंत्री | BJP Churu News Update

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट

जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here