पिया आओ तो मनड़ैरी बात करल्यां…….

0
92

लोक संस्कृति शोध संस्थान नगरश्री में रविवार शाम खूब जमा लोकगीतां रो गजरा कार्यक्रम

चूरू। लोक संस्कृति शोध संस्थान नगर श्री में रविवार शाम को लोकगीतों का मनभावन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव श्यामसुन्दर शर्मा ने बताया कि नगर श्री ट्रस्ट के संस्थापक सुबोध कुमार अग्रवाल व प्रसिद्ध इतिहासकार गोविन्द अग्रवाल की स्मृतियों को समर्पित यह कार्यक्रम लोकगीतां रो गजरों संगीतज्ञ डॉ. श्यामसुन्दर शर्मा की अध्यक्षता व डॉ. सुरेन्द्र शर्मा के विशिष्ट सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ लाजवंती मुदगल द्वारा प्रस्तुत सुबोध कुमार अग्रवाल द्वारा रचित सरस्वती व गणेश वंदना से हुआ। शशि चंदेल, अनिल रजनी कुमार, रूपम माथुर, खींवाराम पाटवाल, अंकिता कोकचा, रीतेश प्रजापत, विजयलक्ष्मी शर्मा, दीपकसिंह बीका, संजीता बनर्जी, सुजानसिंह खींची, पुरूषोतम चूरू का चांद, हिमांशी जांगिड़, सत्यनारायण स्वामी, अंकुश बुंदेला, नारायण शर्मा, दीपिका शर्मा, शीतल सोनी, मोनू शर्मा, शंकरलाल महर्षि, बालकिशन तिवाड़ी आदि ने पिया आओ तो मनड़ैरी बात करल्यां…, हींडो घला दे रे म्हारे बाल पणै रा मीत…, लेता जाइजैरे दिलड़ो…, दळ बादळी रो पाणी सैंया कुण तो मरै…, घूमण नै चालां बाग में म्हारी प्यारी गणगौर, जरां क सो रूकजा रे…, समदरिया लहरां लेवै सा…, मरवण महलां ऊतरी…,गौरी थारा श्याम को परवानों आयो है…, इण लहरिये रा नौ सौ रूपिया रोकड़ा सा…, उगण दिसां सूं आया जवाई सा…, म्हारा राम रघुनाथ…गोरड़ी कर सोळा सिणगार…, सरीखे मन भावन लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। डॉ. सुरेन्द्र शर्मा ने लोकगीतों के सफल आयोजन की प्रशंसा की। डॉ. श्यामसुन्दर शर्मा ने आयो तिजां रो त्योंहार रमज्या आंगणै में लोकगीत को शास्त्रीय रागिनियों में गाकर खूब वाहवाही लूटी। हारमोनियम पर नारायण शर्मा, श्यामसुन्दर शर्मा व ढ़ोलक पर किशोर राव ने संगत दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. कमल सिंह कोठारी ने किया।

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट

जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here