सावन के तीसरे सोमवार को चांदनी चौक स्थित भूतनाथ महादेव मंदिर में 38वां रुद्राभिषेक संपन्न
चूरू। सावन माह के तीसरे सोमवार को चांदनी चौक स्थित भूतनाथ महादेव मंदिर में 38वां वार्षिक रुद्राभिषेक समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संतोष कुमार धानुका ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर अंचल में सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित रविशंकर शास्त्री के सानिध्य में 11 पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान शंकर का अभिषेक करवाया। कार्यक्रम के दौरान बम-बम भोले के जयकारों ने आसमान को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर मंदिर का फूलों से भव्य श्रृंगार कर महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर राधेश्याम धानुका, महेंद्र धानुका, भीखराज सिरसलेवाला, सांवरमल पारीक, प्रमोद शर्मा, विमल जोशी, राकेश गोयल, आदित्य कुमार शर्मा, राधेश्याम सिरसलेवाला सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य जन उपस्थित थे। संतोष कुमार धानुका ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा
स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट
जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025