लो‍हिया स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते गोल्ड मैडल

0
24

चिड़ावा।शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर लोहिया पब्लिक स्कूल चिड़ावा ने अपनी उत्कृष्टता सिद्ध कर दी है। आईआईटी बॉम्बे द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त की और अपने ज्ञान, मेहनत व भाषा पर पकड़ का लोहा पूरे क्षेत्र में मनवाया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के 49 विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर चिड़ावा क्षेत्र का नाम रोशन किया। इनमें से 13 विद्यार्थियों ने जिसमें निक्की बुडानिया, एकांशी, गरिमा चौधरी, गरिमा शर्मा, गरिमा स्वामी, दीपशिखा, निकिता, पलक, हर्षिता, अभिषेक, दिव्या चाहर, लक्ष्य जांगिड़ ने 10 हजार रूपए का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं 10 विद्यार्थियों जिसमें मनीषा लांबा, विनायक, श्रद्धा, हिमांशु, जय, विहान, आराध्या नेहरा, अभिषेक, ऋषिका, यश को गोल्ड मैडल मिला। इसके साथ ही 45 विद्यार्थियों जिसमें रॉक्सी, गुंजन, पलक, नमन, यश पायल, चित्रांशु, बंटी आदि को गोल्ड मैडल ऑफ डिस्टिंक्शन से नवाजा गया। सात छात्रों ने जोनल गोल्ड मैडल जीतकर विशिष्ट पहचान बनाई। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में विजेता बच्चों का उत्साह देखने लायक था। इस मौके पर डायरेक्टर रामसिंह नेहरा, जगपाल यादव व अभय सिंह बडेसरा ने स्वयं मंच पर उपस्थित होकर बच्चों को कैश रिवॉर्ड सौंपे। जिससे विद्यार्थियों का उत्साह और भी दोगुना हो गया। प्रधानाचार्या प्रमोदिनी दुबे व प्रमिला झाझड़िया ने विजेताओं को अपने हाथों से गोल्ड मैडल दिए। वहीं चेयरपर्सन ममता नेहरा व संस्था सचिव प्रदीप नेहरा ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस ओलंपियाड को विद्यालय में सफलतापूर्वक आयोजित करने की जिम्मेदारी नीतुका ने निभाई। जिन्होंने पूरे आयोजन को उत्कृष्ट समन्वय के साथ सम्पन्न किया। प्रतियोगिता की तैयारी में हिंदी विभाग की शिक्षिकाएं पूनम शर्मा, विभा गुप्ता एवं सुमन महला का विशेष योगदान रहा। जिनके मार्गदर्शन में छात्रों ने कठिन परिश्रम कर यह उपलब्धि हासिल की। संस्था निदेशक जगपाल यादव ने अपने उद्बोधन में कहा हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्ता और शिक्षकों की समर्पित मेहनत का परिणाम है। हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारे बच्चे किसी भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकने में सक्षम हैं। विद्यालय प्रबंधन, समस्त स्टाफ एवं अभिभावकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here