चिड़ावा।मास्टर हजारीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को प्रतिष्ठित व्यवसायी श्यामसुंदर मालानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश मालानी परिवार के द्वारा निर्मित नवीन जलकूप (बोरवैल), जल आपूर्ति संरचना एवं नवीनीकृत शीतल पेय जल घर प्याऊ का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों श्यामसुंदर मालानी व महेश मालानी का महाविद्यालय की छात्राओं ने तिलक लगाकर, प्राचार्य डॉ. प्रमोद धायल ने साफा एवं माला पहना कर, अविका एवं शानवी मालानी का प्रोफेसर रेणू सांगवान ने साफा पहना कर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अविका मालानी एवं शानवी मालानी ने मंत्रोच्चार के साथ फीता काट कर शीतल पेयजल घर प्याऊ का उद्घाटन किया। ज्ञातव्य है कि श्यामसुंदर—महेश मालानी की माता अतरोदेवी मालानी ने अपने पति मातादीन मालानी की स्मृति में 1991 में यहां (पूर्व में संचालित नेहरू बाल मंदिर में) जल कूप, उच्च जलाशय एवं प्याऊ का निर्माण करवाया था। उसी परंपरा को नई पीढ़ी ने आगे बढ़ाते हुए नूतन बोरवैल, जल आपूर्ति संरचना का निर्माण एवं शीतल पेयजल घर प्याऊ का नवीनीकरण करवाया है। कार्यक्रम में रिटायर्ड आरपीएस सुंदरलाल अरड़ावतिया, रिटायर्ड प्रिंसिपल नरोत्तम अरड़ावतिया, नरेंद्र अरड़ावतिया, अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं के अध्यक्ष गणेश हलवाई, अग्रवाल जन कल्याण समिति चिड़ावा के पूर्व अध्यक्ष दामोदर हिम्मतरामका, वरिष्ठ कपड़ा व्यवसायी सत्यनारायण चौधरी, वरिष्ठ पार्षद राजेंद्र कोच, सुभाष मालानी, व्यापार संघ झुंझुनूं के महामंत्री अशोक मालानी, सुरेश मालानी, सुनिल मालानी, सतीश मालानी, कपिल मालानी, राजेंद्र सारड़ा, पुरुषोत्तम भूकानिया, ललित मालानी, व्याख्याता डॉ. चंद्रप्रकाश कुलश्रेष्ठ, गौरव हिम्मतरामका, मोतीलाल हिम्मतरामका, विजय मोदी, कृष्ण बाछुका, अमित भगेरिया, मुकेश बिलोटिया, विजेंद्र सैनी, रोशन स्वामी, दवा व्यवसायी अशोक अग्रवाल, भाजपा के मंडल महामंत्री राकेश सर्राफ, अमित गोयल, संदीप जसरापुरिया, विमल खेतान, संजय अग्रवाल, राजेंद्र नेहरा, डॉ. अवतार कृष्ण शर्मा, डॉ. रेणू सांगवान, इंद्रा सैनी, वीणा शर्मा, विक्रम, संजय मरोड़िया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं महाविद्यालय की छात्र छात्राएं उपस्थित रही।
सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana
Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा