राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झुंझुनूं तृतीय स्थान पर

0
42

झुंझुनूं, 23 जुलाई।
राजस्थान ताइक्वांडो द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो कि सरकारी स्टेडियम में 18 से 20 जुलाई को भरतपुर में संपन्न हुई। पीवी वर्ग के अंडर 30 भार वर्ग में तेजस्वी चौधरी ने स्वर्ण पदक, मयंक चौधरी 35 किलो में स्वर्ण पदक, सृष्टि 27 किलो में कांस्य पदक, जानवी कैडेट वर्ग में 55 किलो में कांस्य पदक, साक्षी जूनियर 41 किलो में रजत पदक, यश कुलहरि सब जूनियर वर्ग के 27 किलो में कांस्य पदक, दीपक जूनियर वर्ग के अंडर 63 वेट में रजत पदक, विशेष चावला कैडेट वर्ग के 41 किलो में रजत पदक, नवनीत सीनियर वर्ग के ओवर 87 में कांस्य पदक, पुमसे वर्ग में पूजा सोलंकी, संगीता योगी, सुनिता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ताइक्वांडो कोच सुभाष योगी ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी सीनियर वर्ग के दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। टीम कोच जगदीप बराला थे। सभी खिलाड़ियों का योगी स्टेडियम में आने पर स्वागत किया गया। स्वागत की इस कड़ी में कोच सुभाष योगी, संगीता योगी, मोहित योगी, आकाश योगी, मनीष और विक्की और क्रिकेट कोच हितेश योगी मौजूद थे।

सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here