झुंझुनूं जिले के पदाधिकारियों ने लिया समारोह में भाग, मोहन भागवत ने कार्यकर्ताओं को ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का दिया संदेश
झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली में इंदिरा गांधी स्टेडियम पर हुए समापन कार्यक्रम में झुंझुनूं जिले के पदाधिकारी संजय गनोलिया सह संभाग प्रभारी, संरक्षक रामगोपाल शर्मा, जिला मंत्री संदीप धाभाई तथा खेतड़ी कॉपर मजदूर संघ के महामंत्री श्यामलाल सैनी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष की यात्रा को सफल बताया तथा कार्यकर्ताओं को और अधिक ऊर्जा और शक्ति के साथ कार्य करने का आह्वान किया। भारतीय मजदूर संघ से संबंध जिले की इकाई अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, रोडवेज फैडरेशन, राणी सती ट्रस्ट कर्मचारी संघ, भवन एवं पथ निर्माण श्रमिक संघ, पंडित गणेश नारायण ऑटो यूनियन, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, भारतीय पोस्टल, खेतड़ी कॉपर मजदूर संघ, ठेकेदार मजदूर संघ, ग्रामीण बैंक के कार्यालयों में ध्वज परिवर्तन कर कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई खिलाई मेरा घर भामसं घर अभियान के तहत जिले के लगभग 1500 कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर भारतीय मजदूर संघ के ध्वज लगाए।
सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana
Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा