पीसीपीएनडीटी एक्ट और पोषण एवं स्वच्छता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम

0
24

झुंझुनूं।मंगलवार को श्री राधेश्याम आर. मोरारका राजकीय महाविद्यालय में राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 के अंतर्गत छात्राओं के लिए दो महत्त्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किए गए। महाविद्यालय प्राचार्य ने छात्राओं को ऐसे जागरूकता व्याख्यानों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को न केवल ज्ञानवर्धक जानकारी देते हैं। बल्कि उन्हें सामाजिक मुद्दों के प्रति भी जागरूक बनाते हैं। पहला व्याख्यान पीसीपीएनडीटी एक्ट विषय पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. संगीता मील ने छात्राओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम कानून, इसके प्रावधानों एवं सही क्रियान्वयन के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। दूसरा व्याख्यान पोषण और स्वच्छता विषय पर रखा गया। जिसमें डॉ. आकांक्षा डूडी ने छात्राओं को संतुलित आहार, पोषण के महत्व, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा इससे जुड़े स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी एवं उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी महिला संकाय सदस्य, छात्राएं एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महिला प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. राजबाला ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here