चूरू। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ निवास में अखिल भारतिय सांहसमल चेतना मंच की ओर से आयोजित सांसी समाज सम्मेलन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण को 51 किलो की माला पहनाकर चेतना मंच के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि ये समाज पिछड़ा समाज है। परन्तु बहुत आत्म विश्वासी समाज है। ये अपने आत्म सम्मान से जीने वाले लोग है। समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी की रीति नीती से जुड़ रहे है। प्रधानमंऋी मोदी की लाभाकरी योजना से समाज के लोग लाभाविन्त हो रहे है। इस समाज के लोगों में जन चेतना का संचार हुआ है। इस समाज के युवा शिक्षा के साथ जुड़ रहे है। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि इस समाज की महिलाओं में जन चेतना का संचार हो रहा है। समाज बालिकाएं अब शिक्षा की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर प्रधान हरलाल सहारण, सीताराम लुगरिया, चेतना मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेनाराम सांसी, राष्ट्रीय संयोजक भीम सिंह, संस्थापक महेन्द्र बीडू, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष दलीप सिंह नाथिया, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष संध्या, प्रदेश महासचिव राजुराम, प्रदेश प्रभारी चन्द्रपाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मास्टर लीलाधर, रवि आनन्द, अजय कुमार, गोपीराम, गुलाब, भगवानाराम सीकर, विजय कुमार सीकर, शेराराम बीदासर, सोहनलाल बीदासर आदि ने अतिथियों ने स्वागत किया। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेनाराम ने किया।