मोदी के नेतृत्व में भारत बना सक्षम और समर्थ राष्ट्र – तिवाड़ी

0
149

राज्यसभा सांसद धनश्याम तिवाड़ी ने मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर रखे विचार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर संगोष्ठी का आयोजन, विभिन्न संगठनों के गणमान्य लोग रहे मौजूद

चूरू। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू स्थित आवास पर बुधवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता धनश्याम तिवाड़ी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर प्रेसवार्ता की और एक संगोष्ठी में भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। राज्यसभा सांसद धनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि 2014 से पहले देश एक ‘सॉफ्ट स्टेट’ के रूप में जाना जाता था, लेकिन नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई की बल्कि वैश्विक मंच पर अपनी पहचान एक मजबूत राष्ट्र के रूप में बनाई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य सिर्फ सत्ता में बने रहना नहीं, बल्कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि भारत ने चंद्रयान मिशन के जरिए वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल कीं, कोरोना महामारी के समय सफल वैक्सीनेशन अभियान चलाया, और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी सैन्य कार्रवाइयों से दुनिया को चौंकाया। सांसद तिवाड़ी ने कहा कि मोदी सरकार ने किसान, महिला, युवा और श्रमिक वर्ग को केंद्र में रखकर नीतियाँ बनाई हैं। उन्होंने महिला आरक्षण, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, हर घर जल, स्किल इंडिया और खेलो इंडिया जैसी योजनाओं की चर्चा की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बताया और कहा कि मोदी का सपना है कि आमजन तक विकास की योजनाएं पहुँचे, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना एक आम नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है, उन्होंने देश की समस्याओं को न केवल समझा, बल्कि समाधान भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सांसद तिवाड़ी ने मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया ने किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, नेताप्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच, प्रो. कमलसिंह कोठारी, डॉ. एफएच गौरी, डॉ. महेश शर्मा, सुरेश मिश्रा, विमल भटनागर, अभिषेक नाई सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के अधिवक्ता, शिक्षाविद एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड | सांसद घनश्याम तिवाड़ी की प्रेस कॉन्फ्रेंस | PM Modi Achievements 2025

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here