Advertisement
Home राजस्थान चूरू होटल सनसिटी फायरिंग केस : गैंगस्टर आदित्य जैन उर्फ टोनी और भूपेंद्र...

होटल सनसिटी फायरिंग केस : गैंगस्टर आदित्य जैन उर्फ टोनी और भूपेंद्र सिंह उर्फ भूप्पी कोर्ट में पेश

Screenshot

कोतवाली पुलिस ने आदित्य को दो दिन के रिमांड पर लिया, भूप्पी को भेजा गया जेल

चूरू। होटल सनसिटी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आदित्य जैन उर्फ टोनी और रोहित गोदारा गैंग के भूपेंद्र सिंह उर्फ भूप्पी को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आदित्य को दो दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि भूप्पी को तीन दिन के रिमांड के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।यह फायरिंग की घटना 17 अगस्त 2024 को होटल सनसिटी पर रंगदारी के इरादे से की गई थी। मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।आपको बता दें कि आदित्य जैन उर्फ टोनी लॉरेंस गैंग के लिए डिब्बा कॉलिंग का काम करता था। उसे जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चूरू पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पहले भी वह नौ दिन की पुलिस रिमांड पर रह चुका है।वहीं हरियाणा का रहने वाला भूपेंद्र सिंह उर्फ भूप्पी, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा हुआ है। उसने होटल सनसिटी पर फायरिंग के लिए शूटर को हथियार और चोरी की बाइक मुहैया कराई थी। भूप्पी को गुड़गांव जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था।पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और उम्मीद की जा रही है कि पूछताछ में और खुलासे हो सकते हैं।

मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड | सांसद घनश्याम तिवाड़ी की प्रेस कॉन्फ्रेंस | PM Modi Achievements 2025

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

Advertisement