गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस पर जल संरक्षण अभियान का आगाज़

लालासर की ढ़ाणी रणवां में ‘वंदे गंगा – जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत कुण्ड निर्माण व पौधारोपण

चूरू। गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में शुरू हुए वंदे गंगा – जल संरक्षण जन अभियान अंतर्गत चूरू ब्लॉक की ग्राम पंचायत लालासर के ग्राम ढ़ाणी रणवां में छींपाणी जोहड़ में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिला प्रमुख वंदना आर्य ने छीपाणी जोहड़ में कुण्ड का शिलान्यास व पौधारोपण का कार्य किया। जिला प्रमुख वन्दना आर्य ने कहा कि जल ही जीवन है। अपने खेतों में विभाग द्वारा चलाई गई सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लें एवं पानी का महत्व समझें। प्लास्टिक का प्रयोग बन्द करें। उन्होंने जल सरंक्षण की शपथ दिलाई। एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान 20 जून तक चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उदेष्य जल की एक-एक बून्द का महत्व समझना एवं आने वाले मानसून में वर्षा जल का अधिक से अधिक संग्रहण करना है। हम सभी अधिकाधिक जल संरक्षण व पौधोपण करें। बीडीओ महेन्द्र भार्गव ने बताया कि एससी, एसटी, बीपीएल परिवारों के किसानों को महानरेगा योजनान्तर्गत कुण्ड व कैटल शेड का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने वर्षा जल संग्रहण, पौधरोपण गतिविधियों की जानकारी दी। वाटरषेड सहायक अभियन्ता नागर मल ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन 2.1 व प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अन्तर्गत ढाणी रणवां, लालासर व दूधवाखारा में खेतों में निजी कुण्ड, फार्म पौण्ड, सार्वजनिक कुण्ड व चारागाह विकास के 239 कार्य पूर्ण किये गये हैं व 25 कुण्ड प्रगतिरत है। उन्होंने बताया कि खेतां की मेड पर छायादार पौधे लगाएं तथा निर्मित कुण्डों के पास फलदार पौधे लगाएं। विभाग द्वारा आने वाले मानसून में पौधो का वितरण किया जाएगा।इस अवसर पर सहायक अभियंता (वाटर शेड) नागरमल, सरपंच गोपाल राम कस्वां, शिव सिंह चौहान, लालासर सहकारी समिति अध्यक्ष मान सिंह दानोदिया, गोपीराम, प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे। संचालन नर्सिग अधीक्षक बजरंग लाल हर्षवाल ने किया।

वीर तेजा भवन में युवाओं से क्या बोले रफ़ीक मंडेलिया | Youth Dialogue Program Highlights

अस्पताल विवाद में मेडिकल कॉलेज का बड़ा विरोध, डॉक्टर्स सड़क पर उतरे! | Youth Congress Vs Doctors

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

सुनील भाऊवाला बने चूरू स्काउट्स एंड गाइड्स के जिलाध्यक्ष | सर्वसम्मति से हुआ चयन |

चूरू की सभा में टीकाराम जूली का तूफानी भाषण | सरकार पर जोरदार निशाना

सांसद राहुल कस्वां ने फसल बीमा, वायदा खिलाफी और काका पर खोला मोर्चा | चौंकाने वाला बयान

चूरू की संविधान बचाओ रैली में गरजे नरेन्द्र बुडानियां | देखें पूरा भाषण