मृत्युभोज न करने और नशा, दहेज जैसे सामाजिक कुरीतियों के बहिष्कार की सामूहिक घोषणा

0
179

लाखलान सरपंच विनोद खटक की माताजी के निधन पर आयोजित शोकसभा में लिया गया सामाजिक सुधार का संकल्प

सादुलपुर। लाखलान के सरपंच विनोद खटक की माताजी के 26 अप्रैल को हुए निधन के उपरांत आयोजित शोकसभा में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल देखने को मिली। संत कबीर शिक्षा समिति के संरक्षक सीताराम लुगरिया और समिति के जिलाध्यक्ष महेंद्र धानक सहित उपस्थित समाजजनों ने मृत्युभोज न करने का आह्वान किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकारते हुए सभी ने मृत्युभोज न करने और न खाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर सीताराम लुगरिया ने कहा कि मृत्युभोज एक सामाजिक अभिशाप है और इसे त्यागना आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने समाज को शिक्षा, दहेजमुक्त विवाह और नशा उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश भी दिया।जिलाध्यक्ष महेंद्र धानक ने सरपंच विनोद खटक और उनके परिवार द्वारा इस साहसी और प्रेरणादायक निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।शोकसभा में मौजूद प्रमुख जनों में कुनणाराम फ्रंड, सतवीर खनगवाल, रामपाल डाबला, सुरेन्द्र खनगवाल, प्रभुराम बागड़ी लीलकी, दिलीप खटक, सुबेसिंह खटक, निहाल सिंह खटक, राजकुमार खटक, रणजीत खटक, सुशील खटक, सुरेश खटक, रामनिवास खटक, सुनील खटक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे, जिन्होंने इस सामाजिक संकल्प को स्वीकारते हुए इसे व्यवहार में लाने की प्रतिबद्धता जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here