भारत विकास परिषद की चूरू शाखा ने लगाए पौधे

चूरू। भारत विकास परिषद्, शाखा-चूरू के तत्वावधान में पित्तर जी की ढाणी स्थित गौशाला शिविर गौशाला समिति में रविवार को पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं पौधारोपण के लिये जागरूकता फैलाने के लिए पेड़ लगाओ, प्रकृति बचाओ का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में परिषद् के सदस्यों द्वारा बड़े व गहरे गड्डे खोदकर पौधों के लिये उपयोगी खाद व मिट्टी मिलाकर पौधे लगाए गए। गौशाला के कर्मचारियों द्वारा पौधों की देखभाल, मीठे पानी की सुलभता के साथ-साथ पौधों के लिये बड़ा व खुला स्थान होने के चलते यहां टाली, सरेस, मीठा/खारा नीम के 60 से अधिक पौधे लगाए गये।इस अवसर पर परिषद् के वरिष्ठ सदस्य विश्वनाथ चौधरी, संरक्षक श्याम सुन्दर पारीक व उपाध्यक्ष सुधाकर सहल ने बड़ी संख्या में होने वाली पेड़ो की कटाई पर चिंता जताई। अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, वित्त सचिव पवन जांगिड़, शाखा सचिव पुनीत लाटा ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने का अनुरोध किया।
पौधरोपण कार्यक्रम में परिषद् के जिलाध्यक्ष उमेश चौहान, हुकम चन्द गौड़, पंकज मिश्रा, संदीप शर्मा, विजय इसरानी, अमित गौड़, हनुमान प्रसाद प्रजापत, मदन सिंह राठौड़, अशोक कुमार आसेरी, योगाचार्य डॉ. मनोज शर्मा, सुशांतो बनर्जी, कांती प्रसाद बजाज उपस्थित थे।बाल वृक्ष मित्र अक्षय जांगिड़, अमन राठौड़ के अलावा गौशाला के कर्मचारी मीणा जी ने पौधारोपण में सहयोगी भूमिका निभाई।परिषद् ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी देखें… आपके साथ हो गया कोई फ्रॉड तो करें ये उपाय, उपभोक्ता से हुई ठगी में जिम्मेदारी से नहीं बच सकते बैंक