स्वयंसेवकों व ग्रामीणों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

घांघू। सामुदायिक भवन घांघू में सोमवार को सरपंच विमला देवी ने श्रमदान कर स्वच्छता कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में व्याख्याता डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में शहीद राजेशकुमार फगेड़िया राउमावि के एनएसएस स्वयंसेवकों ने सामुदायिक भवन परिसर की साफ सफाई की।

गांधी जयंती के उपलक्ष में समाजसेवी महावीर नेहरा, परमेश्वरलाल दर्जी, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रिंसिपल राजेन्द्र मीणा, संजय दर्जी ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उपसरपंच पूरण सिंह शेखावत, यूसुफ खान पहाड़ियांन, उमर खान, देवेंद्र राहड़,सत्यप्रकाश मीणा, बनवारी राहड़ सहित अनेक ग्रामीणों ने भी श्रमदान किया।

इस मौके महात्मा गांधी स्कूल के शिक्षकों ने पेड़ पौधों की कटाई-छंटाई कर उनकी सार संभाल की।

चुनावी चक्कलस : मुझे किसी का खौफ नहीं, मैं खुदा के अलावा किसी से नहीं डरती — रेहाना रियाज