भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के अमर्यादित बयान से नाराज चूरू कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन
चूरू।राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर सियासत हो रही है। जहां भाजपा रीट पेपल लीक मामले को लेकर हमलावर है तो वहीं कांग्रेस ने सतीश पूनिया के बयान पर प्रदेश स्तर पर आपत्ति दर्ज कराई है। इसी क्रम में मंगलवार को चूरू जिला मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां का पूतला फूंककर प्रदर्शन किया है।कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रेयाज ने कहा कि सतीश पूनिया द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ दिया गया अमर्यादित बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बोलने की आजादी सभी को है लेकिन बोलने से पहले ध्यान रखना जरूरी है कि आपके द्वारा बोले गए से किसी अन्य की भावनाएं तो आहत नहीं हो रही है।
पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुस्ताक खान ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जो बयान दिया है वह शायद उनकी आपबीति है और कुंठ में वे इस प्रकार के उलजलूल बयान दे रहे है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके बयान की निंदा करता है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राधेश्याम चोटिया ने कहा कि बडे ही दुख की बात है कि खुद को संस्कारी पार्टी मानने वाली पार्टी के आला नेताओं ने अपनी संस्कृति जनता को बता दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा को अपने संस्कारी होने का प्रमाण देना चाहिए अन्यथा सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर काग्रेस नेता जमील चौहान, जिला महिला काग्रेस उपाध्यक्ष दीपिका सोनी, हाजी निजाम खान, पार्षद अंजनी शर्मा, रफीक चौहान, महेश ढूकिया, सोयल खान, चन्द्रभान शर्मा, उमाशंकर शर्मा, रतनलाल जांगिड़, सिराज खान, आबिद मोयाल, संजय खान, गुलाब लावा, सलीम मिस्त्री, हरपाल झाझड़िया, राजू डूडी, सदीक खान, मुंशी खान, अंजार खान, अज़ीज़ अली, इकबाल खान, मुमताज सोलंकी, महेश मिश्रा, मंगतूराम बागड़ा, विश्वनाथ सैनी, जाकिर गुर्जर सहित बडी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।