चूरू । कांग्रेस सरकार द्वारा जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) की महापौर सौम्या गुर्जर और तीन पार्षदों के अलोकतांत्रिक तरिके से बर्खास्तगी पर प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत चूरू नगर परिषद के भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस सरकार के इस अलोकतांत्रिक कार्य के विरोध में नगर परिषद के सामने नारे बाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष वसन्त शर्मा ने कहा कांग्रेस का इतिहास लोकतंत्र को शर्मसार करने का रहा है और गहलोत सरकार द्वारा ये तानाशाही भरा निर्णय लोकतंत्र के लिये उचित नही है । उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द सौम्या गुर्जर और तीनो पार्षदों को बहाल किया जाय अन्यथा जनता द्वारा चुने प्रतिनिधियों को इस तरह से पद से हटाने पर आम जनता कांग्रेस को कभी माफ नही करेगी ।इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद उप सभापति अनवर थीम ने कहा कि प्रदेश सरकार का ये अलोकतांत्रिक निर्णय संविधान विरोधी है भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र पर विश्वास ही नही है। मंडल अध्यक्ष दीन दयाल सैनी ने कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में सभी पार्षदों ने विरोध किया है। इस अवसर पर पार्षद लिखमीचंद प्रजापत,भगीरथ सैनी, घनश्याम अलवारिया, ममता जोशी, शशिकला शर्मा, लीलाधर शर्मा, मेघराज भार्गव, असलम डायर, जगदीश मेघवाल, विमल जोशी, सुमन रेगर, मंडल महा मंत्री चंद्र प्रकाश शर्मा, मंडल आई टी संयोजक अशोक तंवर, मंडल मीडिया संयोजक अजय तंवर, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्षदों ने अलोकतांत्रिक इस कदम के विरोध में नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज करवाया।