Advertisement
Home राजस्थान जयपुर आठवीं बटालियन आरएसी (आई.आर.) कानिस्टेबल सामान्य एवं चालक पद के लिए 26 अप्रेल...

आठवीं बटालियन आरएसी (आई.आर.) कानिस्टेबल सामान्य एवं चालक पद के लिए 26 अप्रेल को होगी दस्तावेजों की जांच

जयपुर। आठवीं बटालियन आरएसी (आई.आर.) गाजीपुर दिल्ली के कानिस्टेबल भर्ती 2019 की  भर्ती प्रक्रिया के अग्रिम चरण के लिये कानिस्टेबल सामान्य एवं चालक के चयनित अभ्यर्थियाें के दस्तावेजों की जांच 26 अप्रेल को प्रातः 9.30 बजे से रियर मुख्यालय 8 वीं बटालियन आरएसी (आई.आर) मीणापुरा, अलवर के कार्यालय पर की जाएगी।
8 वीं बटालियन आरएसी (आई.आर.) गाजीपुर दिल्ली की कमाण्डेन्ट लवली कटियार ने बताया कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की 10 अप्रेल को आयोजित शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा में चयनित अभ्यार्थियों की सूची राजस्थान पुलिस की वेबसाइट https;//www.police.rajasthan.gov.in  और कार्यालय कमाण्डेन्ट 8वीं बटालियन आरएसी (आईआर )गाजीपुर दिल्ली एवं रियर मुख्यलाय मीणापुरा, अलवर के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध करवा दी गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी विभाग की वेबसाईट पर प्राप्त कर सकते हैं। श्रीमती कटियार ने बताया कि चयनित अभ्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अग्रिम चरण के लिये समस्त मूल दस्तावेज के साथ स्वयं द्वारा प्रमाणित दो-दो छाया प्रतियों सहित उपस्थित होना होगा। निर्धारित दिनांक एवं समय पर उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिये इच्छुक ना मानते हुए उनका नाम चयन सूची से पृथक् कर दिया जायेगा।
Advertisement