Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू पंचायत समिति में मीरा भाकर बनीं उपप्रधान, कांग्रेस ने मनाया जीत...

चूरू पंचायत समिति में मीरा भाकर बनीं उपप्रधान, कांग्रेस ने मनाया जीत का जश्न

Screenshot

भाजपा की विद्या देवी को 9 मतों से हराया, मीरा भाकर को मिले 12 और विद्या देवी को 3 वोट; रफीक मंडेलिया ने भी गमछा लहराकर किया डांस

चूरू। पंचायत समिति चूरू में प्रधान पद के बाद उपप्रधान के चुनाव में भी कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम रखा। शनिवार को उपप्रधान पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस की मीरा भाकर ने भाजपा की विद्या देवी को 9 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मतदान में मीरा भाकर को 12 और विद्या देवी को 3 मत मिले।

जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया और जश्न शुरू हो गया। पंचायत समिति के सामने कांग्रेस समर्थकों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। नवनिर्वाचित उपप्रधान मीरा भाकर भी खुशी में थिरकती नजर आईं। पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने भी गमछा लहराकर कार्यकर्ताओं के साथ डांस किया।

कार्यकर्ताओं ने मीरा भाकर का माला पहनाकर स्वागत किया और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। मंडेलिया हाउस के सामने भी पटाखे चलाकर खुशी जाहिर की गई।इस मौके पर रफीक मंडेलिया ने कहा कि प्रधान पद के चुनाव में भी कांग्रेस को 15 में से 12 वोट मिले थे और उपप्रधान के चुनाव में भी पार्टी को 12 वोट मिले हैं। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी।गौरतलब है कि चूरू पंचायत समिति की कुल 15 सीटों में से कांग्रेस ने 12 और भाजपा ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Advertisement