Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में वीपीएल की पहल ,...

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में वीपीएल की पहल , नीट-जेईई के लिए विशेष टेस्ट सीरीज शुरू

झुंझुनूं के वीपीएल करियर इंस्टीट्यूट में नीट और जेईई की विशेष टेस्ट सीरीज के शुभारंभ पर निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया और संस्थान के सदस्य

‘बायो-केम’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ टेस्ट सीरीज से निखरेगी विद्यार्थियों की प्रतिभा , इंजी. प्यारेलाल ढूकिया बोले—नियमित अभ्यास, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्लेषण सफलता की मजबूत नींव

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में शहर के गणपति नगर स्थित वीपीएल करियर इंस्टीट्यूट ने महत्वपूर्ण पहल की है। संस्थान में नीट एवं जेईई की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए दो विशेष टेस्ट सीरीज का शुभारंभ किया गया। संस्थान के निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता को निखारने, विषयों पर पकड़ मजबूत करने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप तैयार करना है।

नीट की तैयारी कर रहे कक्षा 12वीं एवं टारगेट बैच के विद्यार्थियों के लिए ‘बायो-केम टेस्ट सीरीज’ शुरू की गई है। इसके माध्यम से जीव विज्ञान एवं रसायन विज्ञान विषयों में विद्यार्थियों की समझ, प्रश्न हल करने की गति और सटीकता को बेहतर बनाया जाएगा। वहीं, जेईई की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ‘ब्रह्मास्त्र टेस्ट सीरीज’ प्रारंभ की गई है। इसके तहत विद्यार्थियों की कॉन्सेप्ट आधारित समझ, जटिल प्रश्नों को हल करने की क्षमता तथा जेईई मेन के अनुरूप उनकी वास्तविक तैयारी का मूल्यांकन किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और सही मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। प्रत्येक टेस्ट के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण कर उनमें सुधार करना सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कम अंक आना असफलता नहीं, बल्कि अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें दूर करने का अवसर है।

उन्होंने बताया कि इन टेस्ट सीरीज का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा करवाना या अंकों के आधार पर उनका मूल्यांकन करना नहीं, बल्कि उन्हें वास्तविक प्रतियोगी परीक्षा के माहौल और दबाव का अनुभव करवाना है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रश्नों को समझने की क्षमता, समय प्रबंधन और बेहतर परीक्षा रणनीति विकसित होगी। संस्थान का प्रयास है कि झुंझुनूं के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नियमित अभ्यास और मार्गदर्शन उपलब्ध करवाकर उन्हें नीट एवं जेईई जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के लिए सक्षम बनाया जाए।

इस पहल से जिले के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को और अधिक प्रभावी बनाने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर संस्थान की सेंटर हेड डॉ. शिखा सहाय, एडमिन हेड जितेंद्र शर्मा एवं समस्त फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement