भाषण, आशु भाषण, नाट्य रंगमंच और ग्रुप पैनल चर्चा में विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा
चूरू। राजकीय बागला उमावि में ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र के विद्यार्थियों ने भाषण, आशु भाषण, नाट्य रंगमंच और ग्रुप पैनल चर्चा सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक योजना समन्वयक प्रेम सिंह इन्दा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गिरधारी सिंह, कार्यक्रम अधिकारी तेजपाल सिंह, संदर्भ व्यक्ति देवेंद्र सहारण, प्रधानाचार्य बबीता सैनी, राजकीय गोयनका उमावि के प्रधानाचार्य ओम फगेड़िया एवं उप प्रधानाचार्य विजयपाल धुंआ ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिताओं से बढ़ता है आत्मविश्वास
सहायक योजना समन्वयक प्रेम सिंह इन्दा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लेने का आह्वान किया।प्रधानाचार्य बबीता सैनी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच मिलना जरूरी है। प्रबल कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक और बौद्धिक क्षमताओं को सामने रखने का अवसर मिला है।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
कार्यक्रम प्रभारी विनय सोनी ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आयोजन की गतिविधियों और प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भाषण, आशु भाषण, नाट्य रंगमंच तथा ग्रुप पैनल चर्चा में हिस्सा लेकर अपनी प्रभावी प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुतियों ने अतिथियों और निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगामी जिला स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतियोगिताओं में रोशनी, संजू वर्मा, रमेश पूनिया, सन्नी एवं कंगना ने निर्णायक की भूमिका निभाई।कार्यक्रम में देवेंद्र, अजय, अभय, अब्बास खान, जयवीर, अमित, दीपक, आरती, अनिता, शाहीन, गायत्री, मंजू, अभिलाषा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। संचालन पीटीआई राजेंद्र पूनिया ने किया।













