Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ वार्ड 1 में भाजपा प्रत्याशी बलविन्द्र कौर बराड़ ने किया जनसम्पर्क

वार्ड 1 में भाजपा प्रत्याशी बलविन्द्र कौर बराड़ ने किया जनसम्पर्क

सिविल लाइन की महिलाओं ने घर-घर और दुकान-दुकान पहुंचकर मांगा समर्थन, जलभराव व सीवरेज समस्या को बनाया प्रमुख मुद्दा

हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
नगर निकाय चुनाव को लेकर जंक्शन के वार्ड नंबर 1 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा की ओर से प्रत्याशी बलविन्द्र कौर बराड़ ने बुधवार को जंक्शन धानमंडी क्षेत्र में जनसम्पर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा। इस दौरान भाजपा नेता अमित चौधरी की धर्मपत्नी ज्योति साहू सहित सिविल लाइन क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने घर-घर और दुकान-दुकान पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। धान मंडी के व्यापारियों ने बलविन्द्र कौर को आपार सर्मथन देते हुए उनके साथ धान मंडी के प्रत्येक व्यापारी दुकान पर जाकर जनसम्पर्क किया।जनसम्पर्क के दौरान महिलाओं ने वार्ड की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को लेकर मतदाताओं से संवाद किया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने कहा कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत है। लोगों से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत नेतृत्व जरूरी है।भाजपा प्रत्याशी बलविन्द्र कौर बराड़ ने कहा कि पिछले छह वर्षों से सिविल लाइन जैसी पॉश कॉलोनी में जलभराव और सीवरेज की गंभीर समस्या बनी हुई है। बरसात के दौरान जलभराव के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सीवरेज व्यवस्था की स्थिति भी चिंता का विषय है और इसके कारण कई बार हादसे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में सीवरेज संबंधी कार्यों के दौरान कई मजदूरों ने अपनी जान गंवाई है, इसलिए इस समस्या का स्थायी समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा।उन्होंने कहा कि वार्ड की सफाई व्यवस्था को भी व्यवस्थित और नियमित किया जाएगा। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर प्रभावी योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई व्यवस्था उपलब्ध करवाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।जनसम्पर्क के दौरान महिलाओं ने बलविन्द्र कौर बराड़ का स्वागत करते हुए उन्हें समर्थन देने का भरोसा दिलाया। समर्थकों ने कहा कि वार्ड के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने वाले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने घर-घर पहुंचकर चुनाव प्रचार किया और मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।जनसम्पर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement