“शहादतें कभी भुलाई नहीं जाती…” शहादत को सलाम, प्रतिभाओं को सम्मान

14 जून को जयपुर में गूंजेगी नवाब दादा कायम खां की विरासत, ‘कायम रत्न सम्मान समारोह’ में जुटेंगी प्रदेश की बड़ी हस्तियां
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली सहित कई दिग्गज होंगे शामिल, समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का होगा सम्मान

जयपुर । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान की वीरता, बलिदान और सामाजिक एकता की गौरवशाली परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से 14 जून 2026 को राजधानी जयपुर में ‘नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस’ के अवसर पर भव्य ‘कायम रत्न सम्मान समारोह’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. खानू खान बुधवाली चेयरमैन , राजस्थान वक्फ बोर्ड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन केवल एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि इतिहास, विरासत, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सम्मान का ऐसा महाकुंभ होगा, जहां शहादत के आदर्शों को नमन करते हुए समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। मौलाना अबुल कलाम आजाद वैलफेयर सोसायटी, राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस समारोह में प्रदेश और देश की राजनीति की अनेक प्रमुख हस्तियां एक मंच पर उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे, जबकि अध्यक्षता एआईसीसी महासचिव एवं राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक करेंगे। समारोह में गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, राहुल कस्वां, इमरान मसूद, अशोक चांदना, हाकम अली, अमीन कागजी, रफीक खान, जाकिर हुसैन, जीवण खान तथा सलावत खान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएंगे।

शहादत की विरासत को मिलेगा नया सम्मान

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. खानू खान बुधवाली ने बताया की नवाब दादा कायम खां केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि साहस, राष्ट्रनिष्ठा और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक रहे हैं। उनकी शहादत को याद करते हुए समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को ‘कायम रत्न सम्मान’ से नवाजा जाएगा। शिक्षा, साहित्य, खेल, समाजसेवा, संस्कृति, जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को मंच से सम्मानित किया जाएगा।

कॉन्स्टीट्यूशन क्लब बनेगा इतिहास और प्रेरणा का साक्षी

रविवार 14 जून को प्रातः 10 बजे कॉन्स्टीट्यूशन क्लब, विधानसभा के पास, जयपुर में आयोजित यह समारोह हजारों लोगों की मौजूदगी में शहादत, सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देगा। आयोजन में युवाओं, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों की भागीदारी भी रहेगी।

“शहादतें कभी भुलाई नहीं जाती…”

कार्यक्रम का मूल संदेश यही है कि “शहादतें कभी भुलाई नहीं जातीं, वे कौमों की पहचान और इतिहास की रोशनी बन जाती हैं।” नवाब दादा कायम खां की शहादत को नमन करते हुए उनके आदर्शों, साहस, राष्ट्रसेवा और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प इस आयोजन के माध्यम से लिया जाएगा।

“विरासत का सम्मान, शहादत का अभिमान”

जयपुर में 14 जून को नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर आयोजित समारोह बनेगा सामाजिक समरसता, सम्मान और प्रेरणा का ऐतिहासिक मंच I

एक मंच पर दिखेगी राजस्थान की राजनीतिक ताकत

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकुल वासनिक करेंगे तथा विशिष्ट अतिथियों में गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, राहुल कस्वां, इमरान मसूद, अशोक चांदना होंगे । अतिथियों मे रफीक खान, जाकिर हुसैन, हाकम अली, अमीन कागजी, जीवण खान, सलावत खान शामिल होंगे ।