शिक्षक रैली से घबराई सरकार, शिक्षकों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप

राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की जयपुर बैठक में शिक्षा मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की संरक्षक मंडल एवं स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक जयपुर स्थित प्रांतीय कार्यालय में मुख्य संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 18 मई को रामगंजमंडी में आयोजित ऐतिहासिक शिक्षक रैली के बाद शिक्षकों पर दर्ज करवाए गए कथित झूठे मुकदमों को लेकर शिक्षा मंत्री के खिलाफ तीखी नाराजगी जताई गई तथा सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।।प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा ने कहा कि रामगंजमंडी की विशाल शिक्षक रैली ने प्रदेशभर के शिक्षकों की एकजुटता और संघर्ष शक्ति का परिचय दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रैली की अभूतपूर्व सफलता से घबराकर शिक्षा मंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से पुलिस थाने में शिक्षकों के खिलाफ झूठी एवं आधारहीन रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसकी संगठन कड़े शब्दों में निंदा करता है।।बैठक में रैली को सफल बनाने वाले सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा। उन्होंने बताया कि बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति, संगठन विस्तार एवं भविष्य की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।।बैठक को प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा, मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी सहित अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपने संघर्ष को आगे बढ़ाएगा।

घांघू जीण माता मंदिर चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

एसपी ऑफिस के स्वागत कक्ष से अपहरण मामला, कोतवाली थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News

ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News