सीए जिम्मी मोदी ने अध्यक्ष पद की ली शपथ, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित बालिकाओं व द्रोणाचार्य सुशील यादव का सम्मान
झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
भारत विकास परिषद शाखा झुंझुनूं का दायित्व ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह एसएस मोदी विद्या विहार विद्यालय में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई तथा खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में सीए जिम्मी मोदी ने अध्यक्ष, देवेश मारवाल ने सचिव तथा प्रमोद चोटिया ने वित्त सचिव पद की शपथ ग्रहण की। वहीं पांच प्रकल्प संयोजकों के रूप में श्रीमती सुलेखा शर्मा, कमल डालमिया, नितिन धाभाई, अनुराग टीबड़ा एवं आत्माराम जांगिड़ ने भी दायित्व संभाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम सुंदर अग्रवाल एवं राजेंद्र पारीक उपस्थित रहे। अतिथियों ने परिषद की सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना की सराहना करते हुए नवदायित्वधारियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत राज्य स्तर पर बास्केटबॉल में गोल्ड मेडल प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित बालिकाओं का अभिनंदन किया गया। झुंझुनूं जिले में बास्केटबॉल खेल को नई पहचान दिलाने वाले द्रोणाचार्य सुशील यादव को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा चिकित्सा उपकरण बैंक के सफल संचालन हेतु इंद्राज सैनी को “शाखा गौरव” सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक नरेंद्र वर्मा ने अतिथियों, भामाशाहों, सहयोगियों एवं परिषद सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समारोह में राजकुमार मोरवाल, दिनेश अग्रवाल, सोमेश भारद्वाज, विनोद सिंघानिया, पीके सिंह, युगल पाठक, निर्मल कुमावत, देवेंद्र खत्री, कमल कुल्हरी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 🔥 Petrol-Diesel Price Protest | Churu News

















