भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर झुंझुनूं में जश्न

न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू, ललित जोशी बोले— यह राष्ट्रवाद और जनविश्वास की विजय

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के बाद मंगलवार को झुंझुनूं न्यायालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिली इस जीत को राष्ट्रवाद, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों की जीत बताया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट हनुमान सिंह महला एवं लेखाकार संघ अध्यक्ष रामावतार कुमावत के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ललित कुमार जोशी ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जनहितकारी नीतियों पर फिर से भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस संघर्ष, समर्पण और बलिदान के साथ संगठन को मजबूत किया, यह जीत उन्हीं कर्मठ कार्यकर्ताओं को समर्पित है। उन्होंने इसे राष्ट्रवाद की निर्णायक विजय बताते हुए कहा कि जनता ने विकास, सुरक्षा और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। जश्न के दौरान “भारत माता की जय” और “मोदी-मोदी” के नारों से न्यायालय परिसर गूंज उठा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी और भाजपा की इस सफलता को लोकतंत्र की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। इस अवसर पर प्रमोद महमिया, पवन टाइपिस्ट, सुंडाराम, सतीश कटेवा, महेश शर्मा, संत कुमार सैनी, राजेश महमिया, कृष्ण कुमार महमिया, सैयद अजीज नकवी, सुरेश कालेर, महेंद्र लोटासरा, अजीत राहड़, सनवर कुरैशी, जाहिर हुसैन, महेश कौशिक, योगेश कटारिया, आजम फारूकी पीरजी, भवानी शेखावत, योगेश चौमल एवं सीए लोकेश अग्रवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड

रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर

चूरू में BJP की जीत का जश्न,  गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई