जेके मोदी स्कूल में वाटर कूलर का उद्घाटन, भीषण गर्मी में छात्राओं को मिलेगा शीतल जल

झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
लॉयंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की गई है। शनिवार को जेके मोदी राजकीय बालिका विद्यालय में छात्राओं की सुविधा के लिए एक वाटर कूलर का भव्य उद्घाटन किया गया। यह वाटर कूलर सुवादेवी धर्मपत्नि रामलाल केडिया की पावन स्मृति में उनके सुपुत्र और चैन्नई प्रवासी महावीर केडिया निवासी चनाना के सौजन्य से भेंट किया गया है। विद्यालय परिसर में दोपहर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लॉयंस क्लब झुंझुनूं के पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लॉयन श्रवण केजड़ीवाल ने फीता खोलकर वाटर कूलर का लोकार्पण किया। उद्घाटन समारोह से पूर्व विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था एवं लॉयंस क्लब झुंझुनूं की ओर से स्कूल की प्रधानाचार्या एवं उप प्रधानाचार्या का दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस सेवा कार्य के साक्षी बनने के लिए क्षेत्र के कई प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रूप से श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान, सुनिल तुलस्यान, सीए पवन केडिया, लॉयंस क्लब झुंझुनूं के पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लॉयन श्रवण केजड़ीवाल, सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष भागीरथप्रसाद जांगिड़, अध्यक्षीय सलाहकार एमजेएफ लॉयन नरेंद्र व्यास, पूर्व अध्यक्ष किशनलाल जांगिड़, कैलाशचंद्र सिंघानिया, रघुनाथप्रसाद पोद्दार, जेके मोदी राजकीय बालिका विद्यालय प्रधानाचार्या सुलोचना बुडानिया, उप प्रधानाचार्या पंकज बुडानिया, अंजू पूनियां, अन्य स्टाफ सदस्य विजेंद्रकुमार, कुलदीप, अजयसिंह राव, रचना चौधरी, सुनिता, दिप्ती महला, दर्शना, रेणु, पूनम एवं विकासकुमार उपस्थित थे। आपको बता दें कि भीषण गर्मी के इस मौसम में हर व्यक्ति को शीतल जल उपलब्ध हो। इसी पुनीत भावना के साथ लॉयंस क्लब और श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था द्वारा विभिन्न सरकारी स्कूलों और कार्यालयों में वाटर कूलर लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल की स्थानीय निवासियों और विद्यालय परिवार ने मुक्तकंठ से सराहना की है, जिससे छात्राओं को अब तपती गर्मी में पीने के ठंडे पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला,  ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार