झुंझुनूं में विहिप का उग्र प्रदर्शन: धर्मांतरण व गौ हत्या के खिलाफ फूंका पुतला, गूंजे नार, राष्ट्रव्यापी मुहिम के तहत कार्रवाई की मांग, नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के बैनर तले सोमवार को शहर के गांधी चौक पर धर्मांतरण और गौ हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला मंत्री जयराज हिंदू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की। यह प्रदर्शन विहिप द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए नारेबाजी की और मुद्दों पर सख्त कानून लागू करने की मांग उठाई। जिला मंत्री जयराज हिंदू ने कहा कि देश में धर्मांतरण का एक संगठित रैकेट सक्रिय है, जिसे तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने गौ हत्या के मामलों पर भी चिंता जताते हुए राज्य सरकार से कठोर कदम उठाने का आग्रह किया। सह मंत्री प्रवीण कुमार शर्मा ने नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज को जागरूक करने के लिए इसमें ‘बेटी पढ़ाओ, लव जिहाद भगाओ’ जैसा नारा भी जोड़ा जाना चाहिए। प्रदर्शन में जिला संयोजक अंकित भीमसरिया, विधिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एडवोकेट पंकज बावलिया, अखाड़ा प्रमुख विनय कुमावत, बजरंग दल नगर संयोजक मिलन शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।इसके अलावा नरेश तंवर, संजय स्वामी, पंकज सैनी, मोती टेलर, एडवोकेट ईशान मिश्रा, अनिल चोटिया, पंकज जांगिड़, सुनील शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, राकेश शर्मा, विपुल, धर्मेंद्र सिंह शेखावत, सतीश शर्मा, महेंद्र सैनी और वीरू पुजारी समेत कई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग – प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि धर्मांतरण और गौ हत्या पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी मुस्तैद रही।










