झुंझुनूं में पुलिस का बड़ा प्रहार: 60 टीमों की कार्रवाई से मचा हड़कंप

एक ही दिन में 123 अपराधी गिरफ्तार, 436 ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए झुंझुनूं पुलिस ने शनिवार को एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर बड़ा एक्शन लिया। राहुल प्रकाश (महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज) के आदेशानुसार तथा कावेन्द्र सिंह सागर (पुलिस अधीक्षक, झुंझुनूं) के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान ने अपराधियों में जबरदस्त खौफ पैदा कर दिया। अभियान के तहत जिलेभर में गठित 60 टीमों के 257 पुलिसकर्मियों ने अलसुबह से ही मोर्चा संभालते हुए 436 स्थानों पर दबिश दी। इस व्यापक कार्रवाई में पुलिस ने कुल 123 आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून का शिकंजा कस दिया।.कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न श्रेणियों में वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनमें— महिला अत्याचार मामलों में 2 आरोपी , जघन्य अपराधों में 11 , सामान्य अपराधों में 15 , गिरफ्तारी वारंट में 36 , स्थाई वारंटी/पीओ में 8 , 4 इनामी अपराधी , शांतिभंग में 22 आरोपी शामिल हैं ।

अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर भी प्रभावी प्रहार किया— आबकारी एक्ट में 9 प्रकरण दर्ज, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त

आर्म्स एक्ट में 2 प्रकरण दर्ज अन्य अधिनियमों में 6 प्रकरण दर्ज कर 9 आरोपी गिरफ्तार किए I
अभियान के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों में लंबे समय से फरार आरोपी भी गिरफ्तार किए गए—
चिड़ावा थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो मामले के स्थाई वारंटी को दबोचा , उदयपुरवाटी में बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार , खेतड़ीनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो इनामी अपराधियों को पकड़ा , नवलगढ़ में अस्पताल से इंजेक्शन चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार किए I

संयुक्त कार्रवाई में भी सफलता

सिंघाना थाना व डीएसटी की संयुक्त टीम ने विशेष कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं विभिन्न थानों ने अवैध शराब व अन्य मामलों में भी लगातार सफलता हासिल की।
झुंझुनूं पुलिस की इस सख्त और सुनियोजित कार्रवाई से जहां अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है। झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।