समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के संदेश के साथ हुआ आयोजन, वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों पर चलने का आह्वान किया
चूरू। चंदेलनगर में B. R. Ambedkar की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में निवर्तमान जिला प्रमुख वंदना आर्य ने कहा कि यह दिन सभी के लिए गौरव और ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की यह प्रतिमा केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष, समानता और शिक्षा के प्रकाश का प्रतीक है। उन्होंने सभी से उनके विचारों पर चलकर समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।वंदना आर्य ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश को ऐसा संविधान दिया, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और सम्मानजनक जीवन का अधिकार प्रदान करता है।इस अवसर पर नौरंग वर्मा, नेशनल जनमंडल पार्टी के दौलतराम पेंसिया, प्रशासक औंकारमल प्रजापत, मेघवाल समाज के अध्यक्ष रामप्रताप कांटीवाल, रणजीत सातड़ा, रविदास बीकानेर, संपत सिंह राठौड़, ओमप्रकाश प्रजापत, डॉ. प्यारेलाल दानोदिया एवं कैलाश मेघवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।समारोह में बंशीधर मेघवाल, रामनिवास कड़वासरा, बजरंग बजाड़, कनवारीलाल तालणिया, मंगेज चौधरी, एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, गिरधारी सैनी, चन्द्रमोहन सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू














