महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने किया पुष्प वर्षा कर स्वागत
खेतड़ी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपखंड के नालपुर में शनिवार को बाबा रामदेव के दो दिवसीय मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम महिलाओं की ओर से गांव में कलश यात्रा निकाली गई। मेला कमेटी अध्यक्ष सुरेश खोवाल ने बताया कि नालपुर के बाबा रामदेव मेला परिसर में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन कलश यात्रा के साथ दीप प्रज्जवलित कर निशान अर्पित किए जाएंगे। इसके अलावा शाम को मंदिर परिसर में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोक कलाकारों की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। श्रद्धालुओं की ओर से निकाली गई निशान व कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर में पंहुची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा के मंदिर में निशान चढ़ाकर धोक लगाकर खुशहाली की कामना की। सुरेश खोवाल ने बताया कि गांव में इस प्रकार का धार्मिक आयोजन होने से ग्रामीणों की आस्था के प्रति भावनाओं को बढ़ावा मिलेगा तथा युवाओं को भी सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी मिल पाएगी। गांव के महिला व पुरूषों ने हाथों में निशान लेकर निशान यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से पुष्प वर्षा कर निशान यात्रा कर स्वागत किया। मेले में रविवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को मेला कमेटी की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सुरेश, अजय, योगेन्द्र, राजेश, मोहन, हरविंदर, जितेंद्र, अशोक, दीपक, जगन, कुलदीप, कुंदन, टोनी, महेंद्र, कृष्ण, विनोद, सुनील सहित अनेक लोग मौजूद थे।
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू

















