निरीक्षण में मिली अनियमितताओं पर औषधि नियंत्रण विभाग की कार्रवाई, स्टॉक व बिलिंग में पाई गई खामियां
झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिला औषधि नियंत्रण विभाग ने दवा दुकानों में अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जिले की पांच मेडिकल स्टोर्स के औषधि लाइसेंस पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिए हैं। यह कार्रवाई औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत की गई जांच में खामियां सामने आने पर की गई।औषधि नियंत्रण अधिकारी लोकेश सिंह एवं सरिता मीणा द्वारा संबंधित मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया था। जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर संधारण, बिलिंग प्रक्रिया एवं दवाओं के रखरखाव में कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं। इसकी रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को सौंपे जाने के बाद यह निर्णय लिया गया।सहायक औषधि नियंत्रक अनूप रावत ने बताया कि अधिनियम व नियमावली के तहत इन पांचों फर्मों के लाइसेंस 1 मई से 5 दिनों के लिए निलंबित रहेंगे। इस अवधि में संबंधित मेडिकल स्टोर किसी भी प्रकार की दवाओं की बिक्री या व्यापार नहीं कर सकेंगे। जिन मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई की गई है, उनमें एसएस मेडिकल एंड प्रोविजनल स्टोर, राव मेडिकल एंड जनरल स्टोर, सुनील मेडिकल एजेंसी, आरके मेडिकल एंड जनरल स्टोर तथा आरजे मेडिकल स्टोर शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू

















