जिला कार्यालय में दीपोत्सव, ध्वजारोहण और कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर — ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘अंत्योदय’ की विचारधारा को किया याद
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस झुंझुनूं जिला कार्यालय में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर देहात संगठन प्रभारी ओम सारस्वत मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओम सारस्वत ने कहा कि यह दिन उन लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग, सेवा और समर्पण को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने 1980 में मात्र दो विधायकों से शुरू हुई पार्टी को आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित किया। उन्होंने भाजपा की मूल विचारधारा “राष्ट्र प्रथम” को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया।
जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी की नींव पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांतों पर टिकी है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियों को याद करते हुए कहा— “अंधेरा छटेगा, सूरज उगेगा और कमल खिलेगा।” स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पार्टी कार्यालय में दीपोत्सव मनाया गया, वहीं सुबह ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। जिला मीडिया प्रभारी ललित कुमार जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, जगदीश खाजपुरिया, सुभाष शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशंभर पूनिया, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुड़ा, पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, जिला उपाध्यक्ष अनीता जांगिड़, महावीर ढाका, अजय चाहर, भूपेंद्र सिंह, जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, दिलीप सैनी, आईटी संयोजक सौरभ सोनी, जिला मंत्री विनोद कुमावत, निखिल शर्मा, सोशल मीडिया सह प्रभारी नितेश खीचड़ सहित अनेक पदाधिकारी और जिले भर से आए समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे कार्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया, जहां कार्यकर्ताओं का जोश और संगठन के प्रति समर्पण साफ दिखाई दिया।
भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण
Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि














