काली पट्टी में गूंजा विरोध: झुंझुनूं के शिक्षकों ने ग्रीष्मावकाश कटौती पर सरकार को दिया कड़ा संदेश

0
77

राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, 8 अप्रैल को उपखंड स्तर पर ज्ञापन सौंपेंगे

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर जिले भर में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कड़ा विरोध जताया हैं I संगठन के प्रदेश मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी एवं झुंझुनूं जिला अध्यक्ष अशोक कुलहरि का कहना हैं की राजस्थान में ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती के फैसले के खिलाफ अब शिक्षकों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। मंगलवार को झुंझुनूं ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के बैनर तले शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शैक्षणिक कार्य करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। यह आंदोलन संघ द्वारा घोषित चरणबद्ध विरोध कार्यक्रम का पहला कदम रहा, जिसने सरकार को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि शिक्षक अपने अधिकारों पर किसी भी प्रकार की “मनमानी कटौती” स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं।.ब्लॉक अध्यक्ष रतिराम धींवा ने सरकार के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षा विभाग के वर्ष 2026-27 के कैलेंडर में ग्रीष्मकालीन अवकाश में 10 दिन की कटौती करना पूरी तरह अव्यावहारिक है। उन्होंने तर्क दिया कि राजस्थान जैसे अत्यधिक गर्म जलवायु वाले प्रदेश में जून माह की भीषण गर्मी के दौरान विद्यालय संचालित करना न केवल शिक्षकों बल्कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए भी जोखिमपूर्ण है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अवकाश कटौती के बदले किसी प्रकार के उपार्जित अवकाश या आर्थिक प्रतिपूर्ति के आदेश जारी नहीं किए गए हैं, जो कि शिक्षकों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार को दर्शाता है। वहीं, प्रधानाचार्य घोषित अवकाश में एक दिन की कटौती को भी उन्होंने “अतार्किक और अनुचित” बताया। ब्लॉक मंत्री विकास बुडानिया ने जानकारी दी कि यह विरोध केवल शुरुआत है। संघ ने पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय कर ली है। इसके तहत
8 अप्रैल 2026 को उपखंड स्तर पर ज्ञापन सौंपा जाएगा, 20 अप्रैल 2026 को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा, और 18 मई 2026 को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी (कोटा) में प्रदेश स्तरीय विशाल सांकेतिक रैली आयोजित की जाएगी। संघ ने सभी शिक्षक साथियों से आह्वान किया है कि वे 8 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जिला कलेक्ट्रेट के सामने अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपें और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए एकजुटता का परिचय दें।

भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण

Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here