महंत दयानाथ जी महाराज के सानिध्य में हुआ आयोजन, होटल का शुभारंभ भी किया गया
चूरू। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर उदासर मठ के महंत दयानाथ जी महाराज के सानिध्य में भालेरी रोड स्थित ओटीसी होटल में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने बालाजी महाराज का स्मरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में गोपाल महाराज और नरेंद्र काछवाल द्वारा सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। आयोजन के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच मोहनलाल आर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय परंपरा और संस्कृति के अनुरूप लोकहित की कामना करना है। उन्होंने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव जैसे पावन अवसर समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करते हैं। जिला प्रमुख प्रतिनिधि रवि आर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि ओटीसी रेस्टोरेंट का उद्घाटन भी इसी शुभ अवसर पर किया गया है। उन्होंने कहा कि बालाजी महाराज के आशीर्वाद और आप सभी के सहयोग से इस प्रतिष्ठान में श्रेष्ठ गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाए जाएंगे।अपने आशीर्वचन में महंत दयानाथ जी महाराज ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव भारतीय परंपरा का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है और इस अवसर पर सभी की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।इस अवसर पर पंकज गुप्ता, ओम सारस्वत, फतेहचंद सोती, दीपचंद, संजय कसवा, सीताराम लुगरिया, नारायण बालन, गोविंद महनसरिया, राजकुमार सियाग, नौरंग शीलू, जितेंद्र शर्मा, डॉ. मोहन पुकार, डॉ. एहसान गोरी, डॉ. आनंद प्रकाश, मोटाराम, सुरेंद्र, सुनील मेघवाल, संदीप लुगरिया, सरपंच बिहारी रायपुरिया, शंकर लाल प्रजापत, हरिराम चोपड़ा, विनोद सैनी, राकेश टालनिया, नीरज जांगिड़, कमल सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल
चूरू के खारिया गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप | ग्रामीणों ने CM से लगाई गुहार
चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री












