शोयपुरा बालाजी धाम में दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, भजनों व झांकियों ने बांधा समां

0
60

देशभर से पहुंचे श्रद्धालु, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पूरी रात भक्ति में झूमते रहे भक्त

चूरू। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव शोयपुरा स्थित बालाजी धाम में बुधवार व गुरुवार को दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर को रंग-बिरंगी ध्वजाओं, आकर्षक विद्युत सजावट और गुलाब-मोगरा के फूलों से भव्य रूप से सजाया गया।मंदिर के पुजारी हरि शरण शर्मा ने बालाजी महाराज की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अखंड ज्योत के साथ जागरण का शुभारंभ किया। जागरण में चूरू के भजन गायक डॉ. सुशील हरित ने “महाराज गजानंद थे आओ जी”, “वीर बजरंगबली मुझे तेरा ही सहारा है” जैसे भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया।झुंझुनूं के चंचलनाथ टीला धाम के महंत ओमनाथ जी महाराज व विचारनाथ जी महाराज ने “श्री बालाजी ने लाड लडावे माता अंजना” व “सालासर वाले हारो ना विघ्न सब दूर” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

धाम के पुजारी हरि शरण महाराज ने पांव में घुंघरू बांधकर भजनों पर नृत्य किया, जिससे भक्त भावविभोर हो उठे।भजन गायक सांवरमल कथक और मोलीसर के कृष्ण कुमार ने भी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु रातभर झूमते रहे। कार्यक्रम में राधे आर्ट ग्रुप, आदमपुर (हरियाणा) के कलाकारों ने राम दरबार, बाहुबली हनुमान व मयूर नृत्य सहित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।गुरुवार सुबह 8 बजे बालाजी महाराज व श्याम बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें चंग पार्टी, बैंड-बाजा, डीजे, भजन मंडली व विभिन्न धार्मिक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इस धार्मिक आयोजन में रामपुरा बेरी, कीताण, हरियाणा, सादलपुर, रतनगढ़, जयपुर, सुजानगढ़, श्रीडूंगरगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन में अनेक गणमान्य व्यक्तियों व कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए चरण पादुका की निःशुल्क व्यवस्था तथा समाजसेवी हुकमीचंद लोहिया द्वारा शीतल जल की व्यवस्था की गई।कार्यक्रम का संचालन मुरारी लाल ने किया। अंत में पुजारी हरि शरण शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल

चूरू के खारिया गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप | ग्रामीणों ने CM से लगाई गुहार

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here