चूरू में 227 हाई रिस्क गांवों में लगेंगे आयुष्मान आरोग्य शिविर, निक्षय वाहन रवाना

0
52

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्क्रीनिंग व जांच अभियान तेज, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 227 हाई रिस्क गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा।इस क्रम में बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के दौरान टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच भी की जाएगी। साथ ही हेल्ड हैंड एक्स-रे मशीन के माध्यम से अधिक से अधिक एक्स-रे और बलगम जांच सुनिश्चित की जाएगी।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ वेद प्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 30 बिंदुओं के आधार पर जिले के 227 गांवों को हाई रिस्क श्रेणी में रखा गया है। इनमें रतनगढ़ में 30, चूरू में 27, राजगढ़ में 30, सरदारशहर में 60, तारानगर में 26, सुजानगढ़ में 29 और बीदासर में 25 गांव शामिल हैं, जहां आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य टीबी की शीघ्र पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना और जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है।

चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल

चूरू के खारिया गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप | ग्रामीणों ने CM से लगाई गुहार

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here