12वीं के नतीजों में एसीआई के लाडलों का सम्मान, गौतम 98.20 प्रतिशत के साथ बना टॉपर

0
53

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय स्थित एसीआई सीसै स्कूल ने 12वीं विज्ञान बोर्ड परीक्षा परिणाम में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। संस्थान ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर अपना परचम लहराया है। कार्यक्रम का आगाज संस्था निदेशक मनोज शर्मा, विकास शर्मा व प्रधानाचार्या डॉ. दिव्या के संग अभिभावकों की उपस्थिति में विद्या की देवी सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में डॉ. दिव्या ने अपने उद्बोधन में कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग के नतीजों का श्रेय समर्पित अभिभावकों व विद्यार्थियों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा अद्वितीय परिणाम विद्यार्थियों, अध्यापकों व अभिभावकों के सतत एवं अथक प्रयास की वजह से संभव हो सकता है। गौतम सैनी पुत्र पवन कुमार सैनी ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान का सिरमौर बना। वहीं द्विज इंदौरिया पुत्र रजनीश कुमार 97.60 प्रतिशत, हर्षित पुत्र शिवरतन 97.40, प्रिंस सोनी पुत्र पवनकुमार 97, प्रिया पुत्री सुरेंद्रसिंह 97, रेशू पुत्र मांगीलाल 97, रौनक पुत्री अनिल कुमार 96.40, जतिन पुत्र चंद्रशेखर 96.20, सौंदर्या गौड़ पुत्री प्रदीप शर्मा 96.20, हर्षित सैनी पुत्र सुरेंद्र सैनी 95.20, कनिष्का पुत्र सुरेश कुमार 95.20, युविका पुरोहित पुत्र अनिश पुरोहित 95.20 प्रतिशत प्राप्त कर संस्थान में नए कीर्तिमान स्थापित किए। सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों का माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। संस्थान निदेशक मनोज शर्मा ने अपने उद्बोधन में उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों के समर्पण, नियमित, अध्ययन तथा अभिभावकों का संस्था व अनुभवी अध्यापकों में अटूट विश्वास को दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा परिणाम देना एसीआई की परम्परा बन गया है। इसी शृंखला में विद्यार्थियों के अभिभावकों आनंदप्रकाश शर्मा ने अपने उद्बोधन में संस्थान की शिक्षा प्रणाली, अनुशासन तथा समर्पित प्रबंधन व अध्यापकों के योगदान की सहराहनीय प्रशंसा की। सम्मान समारोह संपन्न होने के बाद विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों में खुशी का माहौल था। सभी ने विद्यालय प्रांगण में डीजे की धुन पर डांस कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर पवन कुमार सोनी, अनिश पुरोहित, ताराचंद सैनी, विनोद कुमार, रेखा देवी, सुनिता देवी, प्रकाश देवी, आनंदप्रकाश, रेणूका, पूजा शर्मा, शिवरतन, सुरेंद्र सैनी, विनोद कुमार, विशाखा, मुस्ताक अली, यासमीन सहित अनेक अभिभावक उपस्थित थे। साथ ही फाउंडेशन हैड विजय सैनी, सुनिल कुमार, दिनेश वर्मा, अशोक जांगिड़, राधेश्याम शर्मा, धर्मेंद्र नागर, विकास यादव, विशाखा, महेंद्रसिंह, दिनेश आचार्य, दिवेंक शर्मा, कविता राठौड़, नवनीत जांगिड़, राजबाला, भवानीशंकर, नरेश कुमार, आशा शर्मा, प्रियंका शर्मा, सरोज, निशा शर्मा, सुमन चौहान, वैशाली, पूनम शर्मा, दीपिका सैन, हेमंत जांगिड़, रमेश मील व यश शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ऋतिका बहुगुणा ने किया।

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस

चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here